Date: 17/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला सिपाहियों का पासिंग आउट परेड आयोजन, 1084 प्रशिक्षण प्राप्त महिला का दीक्षांत समारोह
7/17/2026 6:47:10 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बोधगया के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 (BSAP-3) के परिसर में 1084 महिलाओं का पासिंग और परेड आयोजन किया गया जिसके बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया सभी को मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने शपथ भी दिलाया और पासिंग परेड का सलामी भी लिया,इस दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त सिपाहियों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद थे प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद महिला सिपाहियों ने अपने माता-पिता भाई और पति को अपनी आन-बान और शान का प्रतीक टोपी पहनाया और सैल्यूट भी किया। बोधगया के BSAP बिसैप -3 परिसर में आयोजित दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में 1,084 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने बिहार पुलिस की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने कहा कि विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक ऐसे बिहार का निर्माण करना है, जहां लोगों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए प्रदेश में भयमुक्त और विश्वासयुक्त माहौल बनाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक निवेशक बिहार आएं और विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि यदि हर पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगा, तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। वही कटिहार जिले से मामा और भगिनी काफी भावुक देखि,भगिनी बिहार पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर अभी बिहार पुलिस में दाखिल हो गई है मामा और भगिनी दोनों ही भावुक होe गई, हमने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है मेरे पापा किसान है और मां नर्स, मेरी पढ़ाई आगे जारी रहेगी मुझे और ऊपर जाना है,वहीं मामा बताते हैं कि मेरी भागिनी कही थी कि हम 1 साल में नौकरी ले लेंगे वह कर दिखाई। वही पटना बाढ़ के रहने वाली सुलेखा भी बिहार पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर सिपाही बनी है वह इस सफलता से बेहद खुश है और वह दरोगा बनना चाहती है उनके माता-पिता दोनों पढ़े-लिखी नहीं है बावजूद बेटी ने बड़ा नाम कमाया है.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JSLPS की महिलाओं ने डीसी से की शिकायत, क्लस्टर बदलाव और उच्च स्तरीय जांच की मांग
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
10वीं के छात्र शिवम कुमार का गंगा से शव हुआ बरामद, परिजनों ने प्रशासन पर निकाला गुस्सा
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
#
जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी,जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
#
ऋषि कुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले का हुआ उद्घाटन,दूर-दूर से पहुँच रहे लोग
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश