Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध कोयला खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई टन कोयला जब्त

7/16/2026 12:51:50 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सीआईएसएफ, बीसीसीएल और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई टन अवैध कोयला जब्त किया गया और अवैध खनन के मुहानों को भी बंद कर दिया गया। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरा मुंगेरिया खटाल के समीप, भौंरा एरिया के चंदन परियोजना के पास अवैध कोयला खनन और कोयला जमा होने की सूचना पर गुरुवार को सीआईएसएफ, बीसीसीएल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान मौके से कई टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसे जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। इसके साथ ही अवैध खनन के लिए बनाए गए कई मुहानों को भी बंद कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध खनन न हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोयला संपदा की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
झरिआ से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट