Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल

7/20/2026 2:40:18 PM IST

56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में हुई तेज बारिश ने शहर की बदहाल सड़कों की हकीकत फिर उजागर कर दी। तोपखाना बाजार से मिर्ची तालाब जाने वाले मार्ग पर जिला स्कूल के पीछे सड़क कई जगह धंस गई। हालात ऐसे बने कि गड्ढे को भरने पहुंचा नगर निगम का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क धंसने से उसमें फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसके लिए सीवरेज और जलापूर्ति पाइपलाइन की खुदाई के बाद हुई लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने सड़क की तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है। रविवार कि रात हुई तेज बारिश के बाद मुंगेर के तोपखाना बाजार से मिर्ची तालाब जाने वाले मार्ग पर जिला स्कूल के पीछे सड़क कई जगह धंस गई। सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। गड्ढे को भरने पहुंचा नगर निगम का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क धंसने के कारण उसमें फंस गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज और जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुई खुदाई के बाद सड़क की सही तरीके से भराई नहीं की गई, जिससे सड़क अंदर से खोखली हो चुकी है। हर बारिश में सड़क का कोई न कोई हिस्सा धंस जाता है और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज़ाना स्कूली बच्चे, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद सिर्फ अस्थायी मरम्मत की जाती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से सड़क की तकनीकी जांच कराकर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट