Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
9/16/2026 2:38:01 PM IST
164
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
पत्रकार हो या पुलिस सभी का अपना काम है। हमलोग एक दूसरे में भी अपना काम निकालते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद हर व्यक्ति को कोई न कोई खेल खेलते रहना चाहिए। कोई भी हो आपकी दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं। सभी को दैनिक क्रियाकलापों में खेल को शामिल करना चाहिए। इससे डाक्टरों से दूर रहेंगे और शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। यह बातें बुधवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कही। वे धनबाद प्रेस क्लब और 99 ग्रुप आफ कंपनिज की ओर से आयोजित दो दिवसीय मानसून खेल महोत्सव में बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस खेल महोत्सव का उद्घाटन किया और कहा कि खेल महोत्सव टीम भावना और आपसी सौहार्द को उजागर करता है। इस दौरान 99 ग्रुप आफ कंपनीज के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय मौजूद थे।
चार प्रतिस्पर्धाओं में 200 से अधिक पत्रकार शामिल : मानसून खेल महोत्सव के तहत कुल चार प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं। इनमें बैडमिंटन, कैरम, लूडो और शतरंज शामिल हैं। लूडो में संजना सिंह ने डॉ मोहन गोप को हराकर मैच जीत लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और इंटरनेट मीडिया से जुड़े पत्रकार भाग ले रहे हैं। इसके अलावा फन गेम भी हो रहा है। जिसमें बैलून शूटिंग को शामिल किया गया है। उद्घाटन के दौरान पत्रकारों के साथ एसएसपी कुमार ने बैडमिंटन भी खेला। 99 ग्रुप आफ कंपनिज के सीएमडी श्याम पांडेय ने कहा कि पत्रकारों का जीवन भागदौड़ भरा होता है। ऐसे में यह आयोजन उनके मानसिक शांति में काफी मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के लिए होने वाले आयोजन में आगे भी उनका सहयोग रहेगा।
आकर्षक ढंग से सजा है स्पोर्ट्स कंप्लेक्स : दो दिनों तक चलने वाले मानसून खेल महोत्सव के लिए 99 ग्रुप के स्पोर्ट्स कंप्लेक्स को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां दो सेल्फी प्वाइंट भी बने हैं। जिसमें सभी पत्रकार अपनी सेल्फी और तस्वीरें ले सकते हैं। गुरुवार को भी मैच आयोजित होगा और दूसरी पाली में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी, विद्युत महतो और डॉ. अजय कुमार ने उठाए सवाल.....
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल