Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
7/22/2026 1:15:28 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर : -
मुंगेर के चर्चित शिवम हत्याकांड में अब पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। हत्या के पांच दिन बाद भी कोई बड़ा खुलासा नहीं होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जमालपुर थाना परिसर में परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस पूरे मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।जमालपुर के खलासी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की हत्या के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसी नाराजगी के बीच कल मृतक के परिजन और समाज के लोग जमालपुर थाना पहुंचे। उनका सवाल था कि आखिर जांच कहां तक पहुंची और अब तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। बातचीत के दौरान माहौल अचानक गर्मा गया और पुलिस व परिजनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते थाना परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर एस.एन. मंडल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस न तो तेजी से जांच कर रही है और न ही उनके साथ उचित व्यवहार किया गया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि कई अहम बिंदुओं पर जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर के आधार पर दो छात्रों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच के दौरान मिले एक कथित प्रेम पत्र को भी पुलिस अहम सुराग मानकर खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। पीड़ित परिवार ने थाना कर्मियों पर धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच साइबर डीएसपी राकेश रंजन को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस बात पर टिकी है कि शिवम हत्याकांड का सच कब सामने आएगा और आरोपी कब सलाखों के पीछे पहुंचेंगे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए एम डी इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति की तैयार....
#
लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी चिंतित! प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग.....
#
अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....
#
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया 8 लेन सर्विस लेन जाम, युवक से मारपीट का आरोप ,सड़क पर उतरे ग्रामीण.....
#
प्रधानमंत्री
को
लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के अध्यक्ष जुनैद मकबूर को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
#
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की बड़ी चुनौती, नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीद
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या