Date: 22/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
7/21/2026 6:25:31 PM IST
84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :
बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा उत्तर पंचायत के खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला में पिछले तीन-चार वर्षों से चला आ रहा गंभीर पेयजल संकट आखिरकार दूर हो गया है। ग्रामीणों की लंबी मांग और अथक प्रयासों के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा क्षेत्र में डीप बोरिंग योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता उदय शंकर चौहान और डुमरा उत्तर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नंदलाल रवानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला की महिलाएं पिछले कई सालों से सिर पर पानी ढोने को मजबूर थीं। स्थानीय प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में भटकना पड़ता था। उदय शंकर चौहान ने बताया कि ग्रामीणों और विस्थापित टोला के सहयोग से एक आवेदन तैयार कर बाघमारा विधायक से अनुशंसा कराई गई थी। लगभग 9 महीनों के निरंतर प्रयास के बाद विधायक मद से डीप बोरिंग की स्वीकृति मिली और काम पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी मां-बहनों के लिए यह एक बड़ा उपहार है। इसके लिए पूरा खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला विधायक शत्रुघ्न महतो का तहे दिल से आभार व्यक्त करता है। श्रेय लेने की राजनीति करने वालों पर तंज कसते हुए उदय शंकर चौहान ने कहा कि कुछ लोग बिना कोई प्रयास किए अफवाहें उड़ाते हैं कि यह काम उन्होंने कराया है। उन्होंने कहा कि सच कभी छुपता नहीं है और ग्रामीणों को भली-भांति पता है कि किसने धरातल पर काम किया है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC दफ्तर में रांची पुलिस और CID की रेड, दरवाजे बंद कर फाइलों की हो रही जांच
#
पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना का किया चक्का जाम,कहा.....
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के रूटलाइन, नो-एंट्री जोन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद
#
दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने वन विभाग से संरक्षण की मांग
#
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
#
रमना मैदान में बढ़ती भीड़ बनी बड़ी चुनौती, सुबह-शाम अतिरिक्त गेट खोलने की उठी मांग