Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
6/15/2026 3:30:19 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा-सलेमपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों की मदद से तुरंत आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के रेपूरा गांव निवासी राधा मोहन राम की 60 वर्षीय पत्नी धनवंती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार में श्राद्धकर्म था, जिसमें शामिल होने के लिए धनवंती देवी अपने पति के साथ बभनौली गांव आई थीं। सोमवार सुबह वह वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
#
फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा, क्लर्क जॉइनिंग के नाम पर युवक और ससुर हिरासत में
#
टाटा मोटर्स कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो में पड़ी दरारे!
#
कोयलांचल लाइव खबर का असर: बेड़वा टोला में पेयजल संकट पर जागा प्रशासन,शुरू हुई डीप बोरिंग
#
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...