Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना का किया चक्का जाम,कहा.....
7/21/2026 8:09:30 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक टू अंतर्गत एबीओसीपी परियोजना में कल से कोयला उत्पादन और डिस्पैच का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। विस्थापन, पुनर्वास, नियोजन और सुरक्षा से जुड़े चार दशक पुराने लंबित मुद्दों को लेकर केसरगढ़ बस्ती के ग्रामीणों ने परियोजना का चक्का जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।चार दशकों से पुनर्वास और नियोजन का इंतजार कर रहे केसरगढ़ बस्ती के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे चुका है। बीसीसीएल प्रबंधन की कार्यशैली से परेशान होकर केसरगढ़ बस्ती विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने 14 नंबर के पास अंधामोड़ पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल की अदूरदर्शी नीतियों के कारण पूरा गांव भूमिगत आग और भू-धंसान की चपेट में है। खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आ चुकी हैं और जमीन फटने से मीथेन व अन्य जहरीली गैसों के फवारे छूट रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों व आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पीने के पानी के स्रोत भी दूषित हो चुके हैं।केसरगढ़ बस्ती विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिवाकर महथा ने बताया कि हम लोग केसरगढ़ के विस्थापित ग्रामीण कल से धरना पर बैठे हैं। हमारी एकमात्र मांग यही है कि हमारे जान-माल की सुरक्षा की जाए। हमारा गांव पूरी तरह भूमिगत आग की चपेट में आ चुका है, जमीन फटने लगी है और घरों में दरारें आ चुकी हैं। प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन उनका रवैया उदासीन रहा। चार दशकों से यह मामला अटका हुआ है। जब तक ग्रामीणों का सुरक्षित पुनर्वास नहीं किया जाता, तब तक हम आंदोलनरत रहेंगे और बीसीसीएल की बरगलाने वाली नीति में नहीं आएंगे।
ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक प्रबंधन उनके विस्थापन, सुरक्षित पुनर्वास और रोजगार को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक परियोजना का काम ठप रहेगा और आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशी नाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के रूटलाइन, नो-एंट्री जोन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
#
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
#
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
रणवीर सिंह ने खरीदी 6.36 करोड़ की सुपरकार, मुंबई की सड़कों पर दिखा रॉयल अंदाज
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद