Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
7/23/2026 5:20:31 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में भारी अनियमितता तथा दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस दमन के विरोध में आज धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बचाने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई। धरना के उपरांत धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा देने का मांग किया है। उक्त ज्ञापन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफ आई आर एवं अपराधिक मुकदमा वापस लेने का मांग किया है। ज्ञापन मे कहा है देश का युवा वर्ग निस्पक्ष ,पारद्शी एवं विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था चाहता है। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षा अनियमितताओं ने करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। ऐसे समय में जब छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं, उन पर बल प्रयोग और दमन करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। दिल्ली जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस और बीजेपी आरएसएस के गुंडा ने मिल कर छात्र और बेटियों के लाठी डंडा से मारा बेटी बहनों का के साथ अभद्र व्यवहार देश कभी माफ़ नहीं करेगी हमारे नेता राहुल गाँधी और पूरा कांग्रेस पार्टी छात्र के साथ खड़ा है थोड़ा भी नैतिकता हो तो प्रधानमंत्री मोदी देश से माफ़ी मांगते हुए जिस बेटी जान गईं पुलिस के मार से उसके परिवार को न्याय मिले और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले। शकील अख्तर ने कहा कि "छात्रों की गूंज" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज़ को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाएगी और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। बार-बार पेपर लीक, वर्षों तक लटकी रहने वाली भर्तियां, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने युवाओं के विश्वास को तोड़ दिया है। जब छात्र अपने भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने दिल्ली पहुंचे, तब उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर पुलिस का डंडा चलाया गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों और छात्राओं के साथ जिस प्रकार की कथित बर्बरता की गई, वह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, अनेक छात्र घायल हुए तथा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं ने पूरे देश की संवेदनाओं को झकझोर दिया। देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा मांग रहा था, लेकिन उसे संवाद के बजाय दमन मिला।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुलतान अहमद ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उनके कार्यकाल में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अविश्वसनीय हो गई है। लगातार पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और भर्ती में देरी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। *प्रदेश कांग्रेस समन्यवक मदन महतो ने कहा कि केवल बयानबाजी से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। *झारख्ड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा* कि यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि निराशा दे रही है। करोड़ों छात्र-युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण उनके सपने बार-बार टूट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगी और छात्रों के सम्मान तथा अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक पूरी ताकत से लड़ती रहेगी। धरना को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि "छात्रों की गूंज" आज पूरे देश के युवाओं की आवाज़ बन चुकी है। मोदी सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि डंडे के बल पर छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी हर छात्र, हर युवा और हर बेरोजगार के साथ मजबूती से खड़ी है और शिक्षा तथा रोजगार के अधिकार की लड़ाई को और तेज करेगी। धरना के अंत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों पर हुए कथित पुलिस दमन की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पेपर लीक मामलों के दोषियों को कठोर सजा दी जाए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की जवाबदेही तय की जाए, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों के लिए समयबद्ध वार्षिक कैलेंडर लागू किया जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिलाअध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस प्रभारी शकील अख्तर, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, मदन महतो, राशिद रजा अंसारी, मुख्तार खान, दिनेश यादव, मनोज यादव, अवध नारायण प्रसाद, योगेंद्र सिंह जोगी, नवनीत नीरज, क्यूम खान, राजू दास, कालीचरण यादव, दिनेश सिंह डूंगुर, इरफान खान चौधरी, सतपाल सिंह ब्रोका, महेंद्र कुमार दुबे, मंटू दास, , रमेश जिंदल, संतोष महतो, आदित्य आनंद, जहीर अंसारी, आसिफ राजा, साहिल अली, ,गोपाल कृष्णा चौधरी, संतोष चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, गणपत महतो, मृत्युंजय कुमार सिंह, संतोष मोदक, मनोज हाड़ी, राज बिहारी यादव, नवीन पासवान, बलराम महतो, रंजीत पांडेय, वीरेंद्र यादव, गंगा वाल्मीकि, देवेंद्र कुमार, काजल धीवर, संतोष राय, आनंद मोदक, भानु प्रताप, मधुसूदन सिंह चौधरी,अजय कुमार, रूबी खातून, बिलकिस खानम, शहजाद हुसैन, राजेश राम, बिजेंद्र पासवान, अक्षय कुमार प्रसाद, बम भोले सिंह, गुड्डू खान, आशीष सिंह, जावेद राजा, निशा सिंह, अजय कुमार, जयप्रकाश चौहान, हेमंती जायसवाल, दीपक सिंह, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, देवेंद्र पासवान, ऋषिकांत यादव, सत्यानंद पांडेय, जितेंद्र शर्मा, रामविलास राम, सोनू यादव, सावन सुमन, मोहम्मद मसूद आलम, मोहम्मद नौशाद, रविंद्र कुमार चौधरी, अरविंद कुमार सैनी, सरफुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश, राज रंजन, अजय कुमार चौधरी, राजा अंसारी, मनोहर कुमार दास, हरेंद्र साही, रमेश राय, धर्मवीर सिंह, वीरेन गोप, मोहम्मद समद अंसारी, प्रमोद यादव, बिट्टू सिंह, निवास राजभर, पूर्णेन्दु सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, शुभम निषाद, राकेश पासवान, रामाकांत पासवान, अजमेरी खातून, अशोक कुमार महतो, रवि चौबे, शंकर विश्वकर्मा, पवन कुमार, मोहम्मद नौशाद, गैरल हसन, सफरुद्दीन उर्फ मुन्ना खान, हैदर अली, सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
#
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोबाइल विवाद को लेकर 13 वर्षीय ने उठाया बड़ा कदम ,युवक की स्थिति गंभीर
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
'गदर 3' पर बड़ा अपडेट, फिर गूंजेगा तारा सिंह का दमदार अंदाज़, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
#
IPL 2026: RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
#
ब्रेन मलेरिया ने का कहर, एक सप्ताह में 4 बच्चो की हुई मौत, 20 जायदा मरीज हॉस्पिटल में भर्ती