Date: 25/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फायरिंग करने तीन आरोपी गिरफ्तार;  एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद 

7/24/2026 2:11:14 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कर्ण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 18 जुलाई की शाम गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की थी। मामले में गोलमुरी थाना में कांड संख्या-82/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कर्ण सिंह और उसके साथी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक और देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी कर्ण सिंह पर गोलमुरी, बिष्टूपुर और टेल्को थाना समेत विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट