Date: 25/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारी उपद्रव एवं तोड़फोड़ के बाद आईजी पहुंचे घटनास्थल, कहा उपद्रवी बक्से नहीं जाएंगे
7/24/2026 5:50:05 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद :
जहानाबाद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए भारी उपद्रव, तोड़फोड़ और डीएम आवास पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर आज मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव जहानाबाद पहुंचे। जहानाबाद जिला मुख्यालय से लेकर सभी थाना के इलाके को अलर्ट मोड में रखा गया है सभी जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है मौके पर पहुंचे विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिले के पुलिस पदाधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी विकास वैभव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना, तोड़फोड़ करना और कानून अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे चीजो को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उपद्रव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी। इस पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का काम जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आपको बताते चलें कि गुरुवार को लगभग 3:00 बजे अपराह्न भारी संख्या में छात्रों का हूजूम जहानाबाद के सड़कों पर उमड पडा। छात्र केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे इस दौरान छात्र प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय से डीएम आवास की ओर बढ़ते चले गए और देखते ही देखते छात्रों ने डीएम आवास पर रोडेवाजी करने लगे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के लाख प्रयास के बाद भी आक्रोशित छात्र पत्थरबाजी नहीं रोक रहे थे पत्थरबाजी में नगर थाना अध्यक्ष समेत लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए पुलिसकर्मियों के द्वारा लगभग 30 राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को तीतर बीतर किया गया मौके पर मौजूद एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा मौके पर मौजूद जिला अधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने कहीं की आकर्षित छात्रों के द्वारा जो सरकारी संपत्ति की क्षति की गई है उसका आकलन किया जा रहा है किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है जो भी लोग इसमें शामिल हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत जनरल कोच में मिले 84 कैन बीयर बरामद,पश्चिम बंगाल बिक्री के लिए चिह्नित बीयर उत्पाद विभाग को सौंपी गई
#
फायरिंग करने तीन आरोपी गिरफ्तार; एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद
#
पत्थर से कुचला व्यक्ति मिला शव,इलाके में फैली सनसनी
#
तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, दुकान में घुसी; इलाज के लिए 8 लाख की जरूरत, सड़क जाम
#
बिजली करंट से भाभी देवर की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल दहला देने वाली वारदात : पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
#
विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
#
सुहागिनों महिलाओ ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत,किया वट सावित्री का पूजा
#
वज्रपात से महिला की हुई मौत
#
स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत