Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा के 15 खिलाड़ी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए कोडरमा रवाना, 24 - 26 जुलाई तक होगा मुकाबला
7/24/2026 2:11:14 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
20वीं सीनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की 15 सदस्यीय सीनियर बालक टीम शुक्रवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से RPY ग्लोबल स्कूल चाराडीह कोडरमा के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों की विदाई के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 जुलाई 2026 तक RPY ग्लोबल स्कूल चाराडीह कोडरमा में होगा।
जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, ने कहा खो-खो एक पारंपरिक भारतीय मैदानी खेल है। इस खेल का उदाहरण यह है कि इसमें दो टीमें होती हैं, जिनमें से एक टीम के खिलाड़ी मैदान की मध्य रेखा पर विपरीत दिशाओं में मुंह करके बैठते हैं और दूसरी टीम के खिलाड़ी (धावक) मैदान में बचकर दौड़ते हैं। इस खेल में मैदान के दोनो ओर दो खम्भो के अतिरिक्त किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं पड़ती। यह एक अनूठा स्वदेशी खेल है, जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्षशील जोश भरने वाला है। यह खेल पीछा करने वाले और प्रतिरक्षक, दोनों में अत्यधिक तंदुरुस्ती, कौशल, गति और ऊर्जा की माँग करता है। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि जिले की टीम पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन रामगढ़ का सहयोग प्राप्त है। उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, गौरव जोशी, अनीश रंजन आदि लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जामताड़ा जिला में खो-खो खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रौशन करेंगे। मौके पर खिलाड़ियों की विदाई के अवसर पर जिला खो-खो संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, अनीश रंजन, सुभाष सोरेन, प्रीतम मुर्मू, कृष्णा राम मुर्मू, लक्ष्मण, जीत, सहित संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
जामताड़ा के 15 खिलाड़ी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए कोडरमा रवाना, 24 - 26 जुलाई तक होगा मुकाबला
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रचते युवक को अवैध पिस्टल के साथ दबोचा
#
तेज रफ्तार हाइवा का कहर, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा