Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में कोयला कारोबारी, आउटसोर्सिंग संचालक समेत 25 ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा शुरू

7/28/2026 12:14:07 PM IST

82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, जिले में कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े लोगों के करीब 25 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीमों की एक साथ कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर ईडी की टीमें पहुंची हुई हैं और दस्तावेजों समेत अन्य कागजातों की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अनिल गोयल, एलबी सिंह, गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, हरेंद्र चौहान, माधो सिंह, महेंद्र प्रताप, इम्तियाज अली और रजनीकांत शर्मा समेत कई लोगों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की सूचना है। हालांकि, ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का यह भी दावा है कि जांच का दायरा आगे बढ़ सकता है और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। इनमें नागेंद्र यादव के कतरास खटाल स्थित ठिकाने के अलावा रोहित कर्मकार और शेखर महत्था के नाम भी चर्चा में हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी बताई जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच का मुख्य आधार क्या है और किन मामलों से जुड़े दस्तावेज या साक्ष्य एजेंसी के हाथ लगे हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क