Jamui : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को 11 बजे जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित उरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। यह एथेनॉल प्लांट करीब 105 एकड़ में और 8000 करोड़ की लागत से बन रहा है, जिसकी रोजाना उत्पादन क्षमता 7.5 लाख लीटर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्लांट की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इधर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कियाजोरी पंचायत के घाघरा-शतसल्ला रोड पर रातों-रात घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने काम रोककर वीडियो वायरल किया और मुख्यमंत्री से सड़क का भी स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़