Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
9/16/2026 2:38:01 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में बाढ़ का पानी भले ही उतर रहा हो, लेकिन प्रभावित लोगों की मुश्किलें अब भी बरकरार हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। सीताकुंड डीह के राहत शिविर में दोनों नेताओं ने पीड़ितों से सीधे संवाद किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जहां प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की बात कही, वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
मुंगेर के उच्च विद्यालय सीताकुंड में बने राहत शिविर में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। मौके पर प्रभारी मंत्री संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्थानीय विधायक, आयुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।राहत शिविर पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों और सेविका से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि वे उन्हें पहचानते हैं या नहीं। बच्चों के साथ संवाद का यह दृश्य राहत शिविर में मौजूद लोगों के लिए खास रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत शिविर में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। खाना खा रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी कई समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान का भरोसा दिया। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया कि सरकार उनकी परेशानी दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत शिविर में भोजन, दवा, कपड़े, दूध और शिक्षा समेत मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में आंगनबाड़ी का अस्थायी केंद्र भी संचालित किया जा रहा है।इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने राहत शिविर में लगाए गए अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा, कपड़ा और पशु चारा समेत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहत शिविर में लोगों को मिल रही सुविधाएं संतोषजनक हैं। बाढ़ से फसल, मकान और पशुओं को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग और कृषि विभाग की टीमें नुकसान का जायजा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को हरसंभव मदद करेगी।
वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 7 हजार रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । मुख्यमंत्री ने मुंगेर के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बरसात खत्म होने के बाद मुंगेर से भागलपुर के बीच करीब 83 किलोमीटर सड़क को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एट-ग्रेड सड़क के जरिए ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे भविष्य में बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को कम किया जा सके। राहत शिविर में मौजूद बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात पर खुशी जताई। उनका कहना था कि आज सरकार खुद चलकर उनके बीच पहुंची है। शिविर में खाना, पढ़ाई, मेडिकल सुविधा, कपड़े और पशु चारे की व्यवस्था की गई है। बाढ़ पीड़ितों ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से ऊंचे स्थानों पर आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बाढ़ के बीच सरकार और प्रभावित लोगों के बीच सीधे संवाद की यह तस्वीर राहत शिविर में नजर आई। महिलाओं ने बताया कि उनका गांव डूबा हुआ है । हालत गंभीर है ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
#
मोदी के जन्मदिन पर राज सिन्हा ने बांटे दीये, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
मुहर्रम को लेकरसिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा माहौल
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप