Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल....

10/3/2026 2:34:22 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा हादसा हो गया. जहाँ कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गयी.  सूचना मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकालकर घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. बताया गया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद एनएच-33 पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी. सड़क के बीचोंबीच बस पलटे रहने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई शुरू करायी. बाद में हाईड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे चकाई, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण.....
#  सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !
# स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....
# बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं  ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान....
# लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......