Date: 29/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत उदघाटन मंत्री सुदिव्य कुमार और दीपिका पांडेय सिंह ने किया, AI आधारित तकनीक और डिजिटल शिकायत निवारण की व्यवस्था पर फोकस
7/29/2026 7:00:46 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar :
मंत्री सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला, 2026 का शुभ उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ में श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौके पर विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर, नगर निगम के महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष, उप महापौर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। आगे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जा रहा है। उन्होंने कांवरियों की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इस पावन महीने में देवघर आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा करने के समान है। श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए मंत्री ने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने मिलकर अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। उन्होंने घोषणा की कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी और भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार एआई (Artificial Intelligence) आधारित सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड आधारित शिकायत निवारण प्रणाली की सुविधा सुनिश्चित की गई है, जिससे कोई भी पीड़ित तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। अपने संबोधन के अंत में मंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और जिला प्रशासन के इन अभिनव प्रयासों से देवतुल्य श्रद्धालु देवघर से एक बेहद सुखद और अच्छी स्मृति लेकर अपने घर लौटेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की योजना हर साल इस ऐतिहासिक मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक आधुनिक, सुदृढ़ तथा जन-अनुकूल बनाने की है। वही कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य तथा पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मेले की तैयारियों और उसकी सफलता पर जोर देते हुए कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों, सेवादारों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस मेले का सफलता से आयोजन करें। आगे मंत्री ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि यहां आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालु एक सुखद और अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का मेला ऐतिहासिक और सफल साबित होगा। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर ने बाबा नगरी आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किया है, जिससे कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के शुभ उद्घाटन के अवसर पर मंच पर उपस्थित माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सर नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मीडियाबंधु का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुलभ, सुरक्षित जलार्पण की व्यवस्था के अलावा देवतुल्य श्रद्धालुओं ही हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाएगा, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर प्रस्थान करें। मेला में कृत प्रशासनिक एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को और भी बेहतर करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में मेला क्षेत्र में तकनीकी के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर QR CODE को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से ANPR, Face Recognition, Headcount कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को नई अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया गया है। वही श्रावणी मेले में ड्रोन शो का आयोजन भी किया जा रहा हैं। इसके अलावे कार्यक्रम के अंत उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
योग आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ आश्रम
#
कांवड़ में बना भोलेनाथ का मंदिर, 50 किलो का भार लेकर निकले शिवभक्त
#
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिरसा सेना ने जमीन माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा,पीड़ित परिवार को दिलाया दखल,कहा ...
#
भारत-इंग्लैंड पहले टी-20 पर सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!