Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
7/6/2026 6:36:30 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्ष 2024 से फरार थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित मां कंस्ट्रक्शन के पास कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर परसुडीह थाना पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी राकेश पाल उर्फ सोना भगत के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। पूछताछ में इस साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप के नाम सामने आए थे, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लखीकांत गोप के खिलाफ पहले से रंगदारी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि समीर गोप पर रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका