Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
7/31/2026 4:41:31 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
गया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने इमामगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री का आशीष कुमार ने अपहरण कर शेरघाटी के एक होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि दो दिन बाद पीड़िता को घर छोड़ने के दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इमामगंज थाना मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल के मार्गदर्शन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर आरोपी आशीष कुमार, निवासी पकड़ी गुड़िया, थाना इमामगंज, को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रशासन अलर्ट, बनाये गए नियंत्रण कक्ष और चेक पोस्ट
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
HIV पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के मानवता की चर्चा जोरो पर
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद
#
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार