Date: 02/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पर्यावरण बचाने की मुहिम, "एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत.  

8/1/2026 5:47:35 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दोमुहानी संगम घाट पर आज “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य शहर के पर्यावरण को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जमशेदपुर नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नदी किनारे पेड़ लगाकर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर लाखों पौधे लगाने के लिए प्रसिद्ध चार्मी मुर्मू, डीएफओ सबा आलम तथा कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी पौधरोपण किया और भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि एक अच्छी पहल जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित और हरा भरा रहेगा सभी लोगो को इस अभियान से जुड़कर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जबकि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में इस साल बारिश नाममात्र की हुई है और शहर के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। यह स्थिति बदलते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को फिर से संरक्षित करने और आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पौधरोपण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने नदियों को प्रदूषण से बचाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में गंगा आरती के माध्यम से नदियों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव से बिनोद केशरी की रिपोर्ट