Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शेरघाटी में चौकीदार पर चाकू से जानलेवा हमला, सीने, जांघ और हाथ पर वार; आरोपी फरार
8/5/2026 7:49:04 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक चौकीदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ढाब चिडैया पंचायत के फिटकीचक गांव के पास हुई, जहां शेरघाटी थाने में पदस्थापित चौकीदार शिव कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ में टांके लगाए। घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, चौकीदार शिव कुमार यादव ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर ढाब चिडैया लौट रहे थे। इसी दौरान फिटकीचक गांव के समीप गांव के ही चंदन सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पहले उसने मोटरसाइकिल खड़ी करने को कहा, फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में था। विवाद के दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहला वार चौकीदार के सीने के पास किया गया, दूसरा वार बाईं जांघ पर हुआ। बचाव करने के दौरान उनके बाएं हाथ के पंजे में भी गहरा घाव हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जख्म पर तीन से चार टांके लगाए। "कोई पुरानी रंजिश नहीं थी"घायल चौकीदार शिव कुमार यादव ने बताया कि उनकी आरोपी से कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि आरोपी शराब के नशे में था और अचानक हमला कर दिया। हमला किस वजह से किया गया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, डीएम ने पूजा समितियों के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश.....
#
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...
#
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी आलोक कुमार ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की; जारी किए दिशा-निर्देश...
#
दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....