Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
8/6/2026 7:43:06 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: कोल्हान और सारंडा के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में तीन इनामी हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, 5 लाख का इनामी बिरेन सिंह उर्फ सागर और 2 लाख की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ मौरा शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से एक इंसास राइफल, एक एके-47, एक पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि मदन महतो करीब 25 वर्षों से सक्रिय था और उसके खिलाफ झारखंड व पश्चिम बंगाल में 41 मामले दर्ज हैं। वहीं, बिरेन सिंह पर 43 और मीना पहाड़िया पर 18 मामले दर्ज हैं। तीनों कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहे हैं। पूछताछ में तीनों के एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश के नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से नक्सली नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों और लेवी तंत्र से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी। सीआरपीएफ 134वीं बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में सक्रिय बचे नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी और शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फर्जी पत्रकार बनकर ठगी का आरोप, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का
लगा आरोप
#
कलीम अंसारी हत्याकांड में 7 साल बाद बड़ा फैसला, एक अभियुक्त को आजीवन कारावास; पुलिस पर लापरवाही का आरोप ! ...
#
जिले में खाकी और कार चालक के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल....
#
ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....
#
NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग