Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC विवाद: वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, छात्रों ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

8/8/2026 12:29:15 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
रांची : जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आंदोलनरत छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बैठक में सरकार की ओर से सुदीव्य कुमार, सोनू, चमरा लिंडा, संजय यादव और दीपिका पांडे सिंह मौजूद रहे। वार्ता के दौरान छात्रों ने अपनी सभी मांगों और आपत्तियों को सरकार के समक्ष विस्तार से रखा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी किसी भी मांग पर अंतिम प्रतिक्रिया या निर्णय नहीं दिया गया है। बैठक के बाद छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
# जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
# रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
# सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...