Date: 09/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदिवासी अधिकारों को लेकर उलगुलान पदयात्रा, CNT-SPT कानून लागू करने की उठी मांग
 

8/8/2026 6:49:53 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

रांची : आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और CNT-SPT कानूनों के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने उलगुलान पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातु से शुरू होकर रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक निकाली गई। इस पदयात्रा में आदिवासी समाज की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान आदिवासी संगठनों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा और CNT-SPT कानूनों के सख्ती से पालन की मांग उठाई। रांची पहुंचने पर उलगुलान पदयात्रा में शामिल आदिवासी युवाओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे इससे भी बड़ा जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। 

 

रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट