Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 खड़गे के बयान के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में पुतला दहन

10/27/2026 11:06:45 AM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा का विरोध तेज हो गया है। बयान के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भारत कांग्रेस मुक्त होगा।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क