Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राहुल गांधी और विपक्ष पर संजय जायसवाल का तीखा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव पूरी तरह फर्जी; 5 नवंबर को गया में निकलेगी पदयात्रा
10/31/2026 2:35:27 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया शहर के सर्किट हाउस में शनिवार को पश्चिमी चंपारण के सांसद एवं भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रहा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ और ‘रेजीम चेंज’ के मुद्दों को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी नैरेटिव करार दिया। संजय जायसवाल ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार बनाने और बदलने का अधिकार पूरी तरह जनता के हाथों में है। जनता अपने मताधिकार से प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों तक का चुनाव करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार जनता का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने आर्थिक और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश के करीब 50 करोड़ लोग अत्यंत गरीबी से बाहर आए हैं।
‘वोट चोरी’ और एसआईआर के आरोपों को बताया भ्रामक
विपक्ष की ओर से एसआईआर और वोट चोरी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे पहले एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान लोगों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि गलत तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जाने का कोई ठोस उदाहरण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
मॉक पार्लियामेंट को लेकर विपक्ष पर सवाल
विपक्ष की प्रस्तावित मॉक पार्लियामेंट पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब संसद का सत्र चलता है और सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, तो अलग से मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में चर्चा करने और सरकार का जवाब सुनने से बचता है।
5 नवंबर को गया में भाजपा निकालेगी पदयात्रा
संजय जायसवाल ने बताया कि भाजपा की ओर से 5 नवंबर को गया में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें बिहार के नेता विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और देश के विकास के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें भी भारत की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं।
1 नवंबर की राहुल गांधी की रैली पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी की 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यक्रम और राजनीतिक गतिविधियां स्वयं तय करती है। दिल्ली में भाजपा की पदयात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के बावजूद जनजीवन सामान्य रहा और दुकानें भी खुली रहीं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से विपक्ष को विशेष संसद सत्र में चर्चा के लिए दिए गए प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और उसे कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है।
राहुल गांधी को बताया भाजपा का स्टार प्रचारक
राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियों और बयानों पर तंज कसते हुए संजय जायसवाल ने उन्हें भाजपा का स्टार प्रचारक तक बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी, तब अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं ने सदन में रचनात्मक सुझाव दिए और संसदीय परंपराओं का पालन किया। उन्होंने विपक्ष को भी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के तहत अपनी बात रखने की सलाह दी। वहीं, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ या किसी अन्य चेहरे के नेतृत्व में लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संबंधित नेता वहां के प्रभारी हैं और इस विषय पर गया में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार को सर्वोपरि बताया।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला प्रदेश अध्यक्ष पहुँची जामताड़ा, सरकार पर साधा निशाना
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
महागठबंधन की दिल्ली रैली से डरी भाजपा : स्वास्थ्य मंत्री
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
#
MLC चुनाव पर PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, पूछा- 4 राज्यों में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कितनी सीटें जीतीं?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
सरायकेला-खरसावां: जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, AKM-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......