Date: 09/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- छात्रों की आंखों का दर्द देखकर आया

8/8/2026 7:24:19 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

रांची : रांची में पिछले कई दिनों से JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे छात्रों को अब कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा भी आंदोलन में शामिल हुए। पीयूष मिश्रा रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच पहुंचे और छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, “मैंने छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था यहां आने के लिए।” छात्रों को संबोधित करते हुए और मीडिया से बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह किसी अन्य वजह से छात्रों का समर्थन करने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं और आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए मैं यहां आया हूं।” उन्होंने बताया कि आंदोलन कर रहे छात्रों की मदद के लिए पहले ही खाने-पीने का सामान, तिरपाल और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं और उनके समर्थन में खड़े हैं।

 

रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट