Date: 09/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज का भव्य सावन महोत्सव, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं

8/8/2026 7:24:19 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। हरे रंग की साड़ियों में सजी-धजी महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचीं और पूरे माहौल को सावन के रंग में रंग दिया। गीत-संगीत की मधुर धुनों पर ग्रुप डांस, रैंप वॉक, सावन क्वीन प्रतियोगिता और रोचक प्रश्नोत्तरी जैसी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने सावन के लोकप्रिय गीतों पर जमकर डांस किया और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम कई वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं के लिए यह महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर तनाव से राहत पाने, अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का एक बेहतर अवसर भी बन गया है। सावन की हरियाली और उत्साह से भरपूर यह आयोजन जमशेदपुर की महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट