Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया
8/13/2026 12:02:30 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :-
मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर बिहार के मोतिहारी से देवघर तक आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में स्थापित दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्रतिमूर्ति को कांवड़ में लेकर धनबाद के 13 शिवभक्त बाबाधाम की ओर बढ़ रहे हैं। इस अनोखी कांवड़ का नाम है—औघड़ धानी बम। मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति अब कांवड़ के रूप में कांवरिया पथ पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। असल में स्थापित काले ग्रेनाइट पत्थर से बने मूल शिवलिंग की ऊंचाई और चौड़ाई 33-33 फीट है, जबकि इसका वजन करीब 210 मीट्रिक टन बताया जाता है।इसी विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति को विशेष कांवड़ में स्थापित किया गया है। धनबाद से आए औघड़ धानी बम के 13 कांवरियों का जत्था इसे लेकर बाबाधाम की यात्रा पर निकला है। इस कांवड़ की खासियत ऐसी है कि इसे एक साथ चार कांवरिया कंधे पर उठाकर चलते हैं। रास्ते में जैसे ही यह अनोखी कांवड़ दिखाई देती है, श्रद्धालुओं की नजरें ठहर जाती हैं और हर-हर महादेव के जयकारों से कांवरिया पथ गूंज उठता है। आस्था, भक्ति और अनोखे संकल्प की यह तस्वीर बताती है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा जताने के लिए किस हद तक अनोखे तरीके अपनाते हैं। धनबाद से निकला औघड़ धानी बम का यह जत्था अब इसी विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति को लेकर देवघर की ओर लगातार बढ़ रहा है। कांवड़ में विराजमान महादेव की यह प्रतिमूर्ति जहां श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी है, वहीं कांवरिया पथ पर लोगों के लिए यह इस बार की यात्रा का खास आकर्षण भी बन गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया