Date: 10/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया

8/10/2026 12:51:46 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री आवास के बाहर उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बड़ी संख्या में विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीन बड़ी बसों के जरिए रांची के खेलगांव स्थित कैंप जेल ले जाया गया। भाजपा के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास के घेराव को देखते हुए अब मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास के आसपास सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री आवास की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

 

 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट