Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने किया हवन, चंदे के आरोपों को लेकर PM मोदी पर निशाना

8/11/2026

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद: चंदे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में बिहार कांग्रेस के आह्वान पर औरंगाबाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर हवन कर भाजपा की कथित राजनीतिक कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया गया। हवन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए चंदे और चुनावी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरों से चंदे को लेकर सवाल करती है, जबकि कांग्रेस लगातार भाजपा की फंडिंग को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट