Date: 27/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की

8/11/2026

159
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजसू ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुदेश महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि JPSC-JSSC से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं और इसकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का भी विरोध किया। सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि बातचीत के बाद भी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की गई, जिसमें कई छात्र घायल हुए। आजसू ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट