Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भौंरा एरिया में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की सलाह

8/11/2026 5:02:47 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया: बीसीसीएल के भौंरा एरिया कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के अधिकारी और कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने कहा कि शराब समेत अन्य नशीले पदार्थों की लत आज केवल बीसीसीएल ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। नशे की वजह से कई परिवार और जिंदगियां प्रभावित हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया कि नशे की आदत छोड़ने की इच्छा रखने वाले कर्मचारियों को इस मुहिम में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट