Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गिधा की दलित बस्ती में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान
8/12/2026 2:40:17 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 की ओर से गिधा स्थित दलित बस्ती में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा सामाजिक समानता और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षा से बच्चों के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर बढ़ते हैं। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान बच्चों के बीच नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया और सरकार की ओर से संचालित शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को शिक्षा के अधिकार और नियमित रूप से विद्यालय जाने के महत्व के बारे में बताया गया। एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल कॉलेज परिसर तक सीमित नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाना भी एनएसएस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दलित बस्ती के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने एनएसएस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान में अमन कुमार, आदित्य कुमार, शिवानी कुमारी, निशांत कुमार सहित एनएसएस के अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
#
JPSC-JSSC विवाद पर आंदोलन तेज, छात्रों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
#
आज लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
अर्थ डे पर संत मेरी चर्च स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश