Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन नहीं लेंगे अगला कार्यकाल, 20 फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
8/12/2026 2:40:17 PM IST
174
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
टाटा समूह से इस वक्त की बड़ी कारोबारी खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा चेयरमैन पद पर नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा। चंद्रशेखरन ने बुधवार को टाटा संस के बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बोर्ड से उत्तराधिकारी को जल्द तय करने का आग्रह किया है, ताकि नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया सुचारु तरीके से पूरी हो सके। चंद्रशेखरन के मुताबिक, टाटा संस एक बड़ा संस्थान है और समूह की कई महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाएं इस समय आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों, निवेशकों, साझेदारों और अन्य हितधारकों के लिए भविष्य के नेतृत्व को लेकर स्पष्टता जरूरी है। रिपोर्टों के मुताबिक, चंद्रशेखरन के तीसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के प्रस्ताव पर फरवरी 2026 में टाटा संस बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति नहीं बन पाई थी। इसके बाद फैसला लंबित रहा। अब चंद्रशेखरन ने खुद अगला कार्यकाल नहीं लेने का निर्णय लिया है।
चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे और 2022 में उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था। अब टाटा समूह में उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू होना तय है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
#
HIV पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के मानवता की चर्चा जोरो पर
#
स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार