Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी-OPD सेवा प्रभावित
8/12/2026 5:17:55 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शुरू हुआ हंगामा अब अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ रहा है। 30 वर्षीय नीरज कुमार की मौत के बाद स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी के साथ OPD सेवा भी प्रभावित रही। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके स्वजन परेशान नजर आए। वहीं, अस्पताल परिसर में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मॉडल सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात 30 वर्षीय नीरज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के स्वजन ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वजन का आरोप है कि इलाज में कथित लापरवाही के कारण मरीज की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। हंगामा बढ़ने के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्वजन का आरोप है कि घटना के बाद कुछ डॉक्टर और नर्स वहां से चले गए। मंगलवार रात करीब 11 बजे से अस्पताल की इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही, जिसका असर OPD सेवा पर भी पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली, पूरबसराय, कासिम बाजार और वासुदेवपुर थाने की पुलिस के साथ 100 से अधिक जवानों को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया। वहीं, बुधवार को भी अस्पताल की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। इमरजेंसी के साथ OPD सेवा भी बंद रही। इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके स्वजन परेशान नजर आए और अस्पताल परिसर में सेवाएं शुरू होने का इंतजार करते रहे। मृतक के स्वजन ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
14 दिनों की रिमांड पूरी, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
#
विधायक हत्या साजिश मामले में मुखिया गिरजा देवी का पलटवार
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
गांजा तस्करी का खुलासा, 3.865 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
अर्थ डे पर संत मेरी चर्च स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश