Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

8/11/2026 5:06:38 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम है। मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक रिया ने वर्ष 2023 में दिलावरपुर बाड़ा निवासी नवजीत कुमार भास्कर से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी। आरोप है कि इसके बाद भी पति फोन के जरिए उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट