Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीबीएम कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन चालक फरार

8/17/2026

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के बीबीएम कॉलेज के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है।
 
जानकारी के अनुसार, बिपुल कुमार महतो KTM बाइक से अपने घर से बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज आए थे। कॉलेज का काम पूरा करने के बाद उन्हें धनबाद जाना था। इसी दौरान कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिपुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बलियापुर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार-
हादसे के बाद जिस अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हुई, उसका चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त KTM बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क