Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कचरे के ढेर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

8/17/2026 4:30:47 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय जावेद का शव मारवाड़ी धर्मशाला के समीप कचरे के ढेर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि जावेद रविवार से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। कचरे के ढेर में अचेत अवस्था में मिलने के बाद परिजन उसे घर लेकर पहुंचे, लेकिन करीब एक-दो घंटे बाद उसे मृत पाया गया। मृतक की मां ने कुछ लोगों पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर जावेद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसके मुंह और कान के पास खून के निशान होने की बात भी कही है। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई नमूने भी जुटाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट