Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC आंदोलन: 15वें दिन भी देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल जारी, आज सरकार से वार्ता

8/17/2026 3:03:19 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : JPSC और JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी है। महतो ने सरकार से वार्ता के जरिए छात्रों की मांगों के समाधान की उम्मीद जताई है। वहीं, आंदोलन को खत्म कराने के प्रयास के तहत सरकार ने छात्र प्रतिनिधियों को एक बार फिर वार्ता के लिए बुलाया है। इससे पहले भी सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। महतो की भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत को लेकर भी चिंता जताई गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, लंबे समय तक अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति प्रभावित हुई है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। छात्र JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब सबकी नजर आज होने वाली वार्ता पर है कि क्या सरकार और छात्रों के बीच कोई सहमति बन पाती है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क