धनबाद: केंदुआ-मछली पट्टी और करकेन्द के पासी धोड़ा इलाके में पिछले कई दिनों से जारी जल संकट को लेकर विधायक राज सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तत्काल राहत के साथ स्थायी समाधान को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में नया मोटर लगाया जा चुका है, जिसे मंगलवार से चालू किया जाएगा। इससे पानी के प्रेशर में सुधार की उम्मीद है। वहीं, केंदुआ में भू-धंसान से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। बिजली समस्या के समाधान के लिए नए ट्रांसफार्मर को जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया है।जल संकट के स्थायी समाधान के लिए 147 MLD क्षमता वाले नए जल संयंत्र से बच रहे करीब 100 MLD सरप्लस पानी को MADA नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है। इससे धनबाद शहर को प्रतिदिन करीब 80 से 90 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है। विधायक ने लंबित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर कार्यदायी एजेंसियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया कि मोटर चालू होने के बाद एक-दो दिनों में जलापूर्ति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़