Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन जारी, सरकार ने छात्रों को फिर वार्ता के लिए बुलाया
 

8/17/2026 2:35:02 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को राज्य सरकार ने एक बार फिर वार्ता के लिए बुलाया है। छात्रों का आंदोलन आज 23वें दिन भी जारी है। सरकार की ओर से आंदोलन खत्म कराने के लिए एक और पहल की गई है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता होगी। मंगलवार देर शाम एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और एसडीओ जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों को वार्ता का निमंत्रण दिया।अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि वे वार्ता के दौरान अपने साथ कानूनी सलाहकार को भी ला सकते हैं। सरकार की ओर से छात्रों की मांगों पर बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
 
18 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव-
इधर, आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर 18 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। छात्रों का दावा है कि घेराव में राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर आज होने वाली सरकार और छात्रों की वार्ता पर है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट