Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकारी जमीन पर बना दोमंजिला मकान ध्वस्त, भारी विरोध के बीच प्रशासन की कार्रवाई

8/19/2026 2:47:05 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए दोमंजिला मकान को प्रशासन ने भारी विरोध के बीच जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। खाता संख्या 265 और प्लॉट संख्या 157 की करीब तीन डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया गया था। इसे खाली कराने की कार्रवाई पिछले आठ वर्षों से लंबित थी। जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार और दंडाधिकारी एसपी रुद्रो के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही मकान के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और प्रदर्शनकारियों को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक चले अभियान में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट