Date: 19/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
8/19/2026 2:47:05 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवती का शव गांव के पास मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका की पहचान मनसा गांव निवासी सोनारिक मांझी की बेटी पुतुल कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और एसआई इमरान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुतुल की शादी करीब चार महीने पहले जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव निवासी सिकंदर मांझी से हुई थी। गांव में उसके एक युवक से कथित प्रेम संबंध को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। वहीं, मृतका के मामा मिंटू मांझी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या समेत अन्य सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
हैसला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
मानगो में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार चोर, इलाके में दहशत
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप