Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भूतही नदी पर बनी पुलिया तीसरी बार बह गई पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा,साइकिल सवार ग्रामीण भी ...
8/20/2026 12:52:06 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के नक्सल प्रभावित मंझौली पंचायत के जीवातरी गांव में भूतही नदी पर बनी पुलिया एक बार फिर बारिश की मार नहीं झेल सकी। हल्की बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ते ही करीब 10 दिन पहले ह्यूम पाइप के सहारे बनाई गई पुलिया तेज बहाव में बह गई। इसी साल यह पुलिया तीसरी बार नदी के पानी में समा गई है। पुलिया बहने से निजामडीह, जिरवातरी उमन, मल्लाह टोला, बाघा डावर और कलामी समेत करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बार-बार पुलिया बहने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और स्थायी समाधान के नाम पर हो रही खानापूर्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही एक ग्रामीण तेज पानी में साइकिल से नदी पार कर रहा था जो देखते हैं देखते बहने लगा, हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया.. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। अस्थायी तौर पर पुलिया तैयार कर लोगों को आवागमन की सुविधा देने की कोशिश की जाती है, लेकिन नदी का पानी बढ़ते ही पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।
ग्रामीणों के लिए यह पुलिया महज नदी पार करने का साधन नहीं, बल्कि दर्जनों गांवों को मुख्य रास्ते से जोड़ने वाली जीवनरेखा है। पुलिया के बह जाने से बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को बाजार व जरूरी काम के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी स्थान पर इस वर्ष पहले भी दो बार पुलिया बनाई गई थी, लेकिन बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण दोनों बार पुलिया बह गई। इसके बाद करीब 10 दिन पहले फिर ह्यूम पाइप के सहारे पुलिया तैयार की गई। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन नदी का पानी बढ़ते ही तीसरी बार भी पुलिया बह गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि हर साल बारिश में पुलिया बह जाती है तो अस्थायी निर्माण पर बार-बार खर्च करने के बजाय स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से भूतही नदी पर मजबूत एवं स्थायी पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?
#
विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, आंतरिक परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप
#
बाजरा पुल के पिलर धंसने से मचा हड़कंप,हादसे का खतरा बढ़ा!
#
अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर चर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
#
ज्ञान की नई उड़ान, 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी का होगा निर्माण
#
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने बियर तस्कर को दबोचा, बंगाल से बिहार हो रही थी तस्करी
#
इंग्लैंड का दबदबा बरकरार, भारत से जीती टी20 सीरीज
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!