Date: 19/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाजरा पुल के पिलर धंसने से मचा हड़कंप,हादसे का खतरा बढ़ा!
8/19/2026 9:32:57 PM IST
53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : जामताड़ा को धनबाद से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बजारा घाट पुल का एक पिलर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक धंस गया। पुल के पिलर के धंसने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों पर भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया जयसेफ हेम्ब्रम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जामताड़ा से धनबाद जाने के दौरान बजारा घाट पुल का पिलर नंबर-4 धंस गया है। यह पुल जामताड़ा प्रखंड की सुखजोड़ा पंचायत अंतर्गत जुड़गुडीह गांव के समीप स्थित है।
बताया गया कि यह मार्ग NH-419 के अंतर्गत आता है और पोखरिया के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे से जुड़ता है। जामताड़ा से धनबाद और रांची की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पुल के पिलर के क्षतिग्रस्त होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
अवैध बालू खनन को बताया पिलर धंसने का कारण
पंचायत के मुखिया जयसेफ हेम्ब्रम ने पुल के पिलर धंसने के पीछे नदी से लगातार हो रहे कथित अवैध बालू उत्खनन को प्रमुख कारण बताया है। उनका आरोप है कि नदी में नाव के माध्यम से प्रतिदिन अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है। लगातार बालू निकाले जाने के कारण पुल के पिलर के आसपास की नींव कमजोर हुई, जिसके चलते पिलर धंस गया।
पिलर धंसने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पुल का निरीक्षण कराने और इसकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग जामताड़ा को धनबाद और रांची से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, इसलिए पुल की स्थिति की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने साथ ही नदी में हो रहे कथित अवैध बालू उत्खनन पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की है, ताकि पुल को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके और संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर चर्चा
#
सावन महोत्सव में दिखी हरियाली और उल्लास, महिलाओं ने जमकर मनाया उत्सव
#
साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों की निगरानी बढ़ेगी, म्यूल खातों के फिजिकल वेरिफिकेशन पर जोर
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
मानगो में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार चोर, इलाके में दहशत
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप