Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अमित शाह से मिले झारखंड बीजेपी के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर चर्चा

8/19/2026 2:47:05 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अमित शाह से मिले। मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में बीजेपी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर भी नेताओं ने अपनी बात रखी। झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं और अमित शाह की इस मुलाकात को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद राज्य की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट