Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सूरज मंडल पर जानलेवा हमले के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा, मीरा मुंडा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
 

8/20/2026 12:52:06 PM IST

47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पोटका क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य और बीजेपी नेता सूरज मंडल पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा मुंडा उनके आवास पहुंचीं और घायल सूरज मंडल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मीरा मुंडा ने कहा कि सूरज मंडल पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। मीरा मुंडा ने कहा कि बीजेपी इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच विश्वास बना रहे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट