Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JSSC-JPSC भर्ती मामले में हाईकोर्ट के फैसले का BJP-AJSU ने किया स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
8/20/2026 12:52:06 PM IST
135
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
:झारखंड में JSSC, JPSC समेत अन्य भर्तियों को रद्द किए जाने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बीजेपी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार की मंशा साफ है तो वह सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के बच्चों के भविष्य और उनकी नौकरियों के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में बाहरी अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने और भ्रष्टाचार की आशंका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
वहीं, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर झारखंड के युवाओं के साथ धोखा किया है। युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों मेहनत और समय लगाया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में विवाद और अनिश्चितता ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
सुदेश महतो ने कहा कि सरकार को युवाओं के हित में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि राज्य के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब JSSC-JPSC समेत अन्य भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सरकार की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर है। वहीं विपक्ष लगातार पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन के साथ अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आंगन का मिलन’ में पहुंचे बड़हरा विधायक, बच्चों के अन्नप्राशन के साथ महिलाओं को किया प्रोत्साहित....
#
यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज की न्याय पदयात्रा, जहानाबाद समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन....
#
जैन कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. सतीश कुमार की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा....
#
आरसीएमयू का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 और 10 अक्टूबर को, श्रमिक हितों पर होगी चर्चा
#
तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, परिवार से मिलकर जताई संवेदना.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल