जमशेदपुर: भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की वार्षिक आम सभा की बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन गुंजन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव शेख मोहम्मद जावेद समेत महासंघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्यों ने भी भाग लिया। वार्षिक आम सभा के दौरान महिला फुटबॉल से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रही झारखंड महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों को भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाशाली बच्चियों को उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और दुनिया में नाम रोशन कर सकें। वहीं, राष्ट्रीय चेयरमैन गुंजन सिंह ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार करना महासंघ की प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की बेटियों को समान अवसर मिले और वे अपने प्रदर्शन के जरिए राज्य और देश का नाम रोशन करें।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़